Posts

Showing posts from August, 2023

सावन माह में सातवे सोमवार को मां गंगा भंडारा समिति के द्वारा भंडारा कराया गया

Image
कानपुर। शिवराजपुर क्षेत्र के सरैया गंगा घाट पर स्थिति दूधेश्वर मंदिर में सावन माह पर मां गंगा भंडारा समिति के पदाधिकारियों के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम भंडारे के प्रसाद को भगवान भोले नाथ को अर्पित किया । उसके बाद आमजन को प्रसाद वितरित किया गया। भगवान शिव के दर्शन करने वाले  श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद  ग्रहण किया। इस मौके पर समाजसेवी सोहित कटियार व उनकी पूरी टीम मौजूद रही।

आलू मंडी चकरपुर के अध्यक्ष बने पंकज कुशवाहा

Image
कानपुर। आज उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी आलू मंडी चकरपुर समिति का चुनाव 50 वर्षो में पहली सम्पन्न हुआ। जिसमें आलू मंडी चकरपुर के व्यापारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। चुनाव अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर कराये गये। आलू मंडी चकरपुर समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पंकज कुशवाहा ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी नंद किशोर कनौजिया को 137 वोटों से हरा दिया। आलू मंडी चकरपुर के चुनाव में कुल 545 वोट थे। जिसमे कुल 533 वोट पड़े। जिसमें अध्यक्ष पद के विजयी प्रत्याशी पंकज कुशवाहा को 335 वोट मिले। महामंत्री पद मुरली जी एवं कोषाध्यक्ष पद पर विपुल गुप्ता ने जीत हासिल की। अध्यक्ष पद पर जीते पंकज कुशवाहा ने बताया कि मंडी परिसर में पानी, बिजली, सफाई, शौचालय एवं जलभराव की समस्याओं का निराकरण करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मंडी परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था की जाएगी। माल की आवक, खरीददार बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। दुकानों की मरम्मत और रंगरोगन का कार्य भी समिति के द्वारा कराया जाएगा। मंडी परिसर में बृक्षारोपण कार्यक्रम आलू मंडी चकरपुर समिति के द्वारा प्रमुखता से कराया जाएगा। आढ़ती भाइयों क