खेतासराय पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार


थाना खेतासराय-जौनपुर


थाना खेतासराय पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार,कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष खेतासराय  विजय प्रताप सिंह मय हमराह उ0नि0 अरुण पाण्डेय, उ0नि0 रमाकांत ,हे0का0 वीरेन्द्र यादव , हे0का0 मेराज अहमद,  का0 सत्येन्द्र कुमार शाह,  महिला का0 ननकाई देवी  के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान में मामूर थे कि जरिये  मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई की ग्राम जमीन रुधौली में अवैध देशी शराब की खरीद फरोख्त होने वाली है, थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम जमीन रुधौली मय हमराहियान के पहुंचकर घेराबन्दी कर मौके से 1. सेवालाल बिन्द पुत्र जयराम बिन्द 2. हरगुन गौतम पुत्र वंशलाल गौतम निवासीगण जमीन रुधौली थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को समय 10.30 बजे, 124 पेटी  में भारी मात्रा में कुल  पांच हजार नौ सौ बावन शीशियां अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तारी/बरादमगी किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त को जुर्म से अवगत कराते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-269/19 धारा 60/62(2) आबकारी अधिनियम 419,420,467,468 भादवि का अभियोग पंजीकृत  कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
सेवालाल बिन्द पुत्र जयराम बिन्द उम्र 56 वर्ष निवासी जमीन रुधौली थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।
हरगुन गौतम पुत्र वंशलाल गौतम  उम्र 55 वर्ष निवासी जमीन रुधौली थाना खेतासराय जनपद जौनपुर । 
बरामदगी का विवरण :-
124 पेटी  में कुल 5952 शीशीयां अवैध देशी शराब  बरामद । (कीमत लगभग 6.2 लाख रुपये ) 
01 अदद मो0 सा0 HF DELUXE । 
वांछित अभियुक्तगण का विवरण:- 
1.सुरेन्द्र कुमार उर्फ मकालू पुत्र रामफेर गौतम निवासी जमीन रुधौली थाना खेतासराय जनपद जौनपुर । 
2.मेवालाल पुत्र जयराम बिन्द निवासी जमीन रुधौली थाना खेतासराय जनपद जौनपुर । 
3.धर्मेन्द्र कमार पुत्र मेवालाल निवासी जमीन रुधौली थाना खेतासराय जनपद जौनपुर । 
4.अवधेश यादव पुत्र स्व0 रामविलास यादव निवासी अर्जनपुर थाना खेतासराय जौनपुर । 
5.शोले राजभर पुत्र जियालाल राजभर निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर । 
गिरफ्तार करने वाली टीम :-
SO विजय प्रताप सिंह  थाना खेतासराय जनपद जौनपुर । 
SI रमाकांत थाना खेतासराय जनपद जौनपुर । 
SI अरुण पाण्डेय थाना खेतासराय जनपद जौनपुर । 
HC वीरेन्द्र यादव थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।
HC मेराज अहमद थाना खेतासराय जनपद जौनपुर । 
C सत्येन्द्र शाह थाना खेतासराय जनपद जौनपुर । 
महिला का0 ननकाई देवी थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।