उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून के प्रचार में कानपुर में की सभा ।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून के प्रचार में कानपुर में की सभा ।



कानपुर। सीएए के समर्थन में किदवईनगर में आयोजित जनसभा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है और लोगों को भड़का रहा है। इसलिए जनता के सामने राहुल और प्रियंका जैसों को बेनकाब किया जाएगा।



कानपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून के प्रचार के लिए कानपुर में सभा की। उन्होंने कहा- पाकिस्तान बनाने का पाप कांग्रेस ने किया था। वहां, हिंदू, जैन, पारसी, सिखों पर हमले हो रहे हैं। हम उनको नागरिकता देंगे। सपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों में इतनी हिम्मत नहीं कि ये खुद कोई आंदोलन करें। इन लोगों के द्वारा अब अपनी औरतों और बच्चों को चौराहे चौराहे बैठाया जा रहा है, जबकि पुरुष घर में आराम कर रहे हैं। जिन महिलाओं को मालूम ही नहीं कि सीएए क्या है? उन लोगों को आगे किया जा रहा है। पूछने पर पुरुष कहते हैं कि हम अब अक्षम हैं। हमने आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोंकने का काम किया है।
जनसभा में भाजप कार्यकर्ताओ ने पदाधिकारियों के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा कानपुर ग्रामीण के निवर्तमान जिला मंत्री दिनेश सिंह कुशवाहा भी 124 गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यक्रम में पहुँचे। जिनमे रिंकू शर्मा, सागर कुशवाहा, सौरभ कुमार, श्रीकांत सविता, गोलू ठाकुर, धीरू यादव, अजय कुशवाहा, भानू प्रताप, विजय कुशवाहा, विश्वजीत सिंह, कृष्णकान्त रामराज, विशाल सिंह, प्रांजुल बाजपेयी, दीप मिश्र आदि लोग रहें।