दिनेश सिंह कुशवाहा ने जरूरतमंदों में बांटा राशन और लंच पैकेट।


दिनेश सिंह कुशवाहा ने जरूरतमंदों में बांटा राशन और लंच पैकेट।


कानपुर। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह जी व जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी शुक्ला जी के निर्देशानुसार आज भाजपा कानपुर ग्रामीण जिला महामंत्री दिनेश सिंह कुशवाहा ने बिधनू मण्डल एवं मझावन मण्डल में सब्जी वितरकों व दूध बांटने वाले दुधहा को सेफ्टी मास्क और जरूरत मंद लोगों को भोजन पैकेट वितरित किए।
भाजपा कानपुर ग्रामीण जिला महामंत्री दिनेश सिंह कुशवाहा लॉक डाउन के दूसरे ही दिन से लगातार जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुँचा रहे। आज 1675 लंच पैकेज एवं 150 परिवारों में राशन बर्रा, खांडेपुर , रामादेवी, बिधनू, काशीराम कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में गरीब , मजदूर लोगो के घरों पर जाकर वितरित कर रहे हैं। 




गरीबो के भोजन की व्यवस्था कर रहे दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहा कोराना हारेगा, भारत जीतेगा। भोजन वितरण में जिला कोषाध्यक्ष रिंकू शर्मा, डॉ. वी. के. दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष बबलू पासवान, कृष्णकांत रामराज सविता, श्रीमती संगीता कुशवाहा, विजय फौजी आदि लोग उनका सहयोग कर रहे है।