लॉक डाउन में सेवाएं दे रहे लोगो को सिकन्दरपुर की जनता ने किया सम्मानित


लॉक डाउन में सेवाएं दे रहे लोगो को सिकन्दरपुर की जनता ने किया सम्मानित



कन्नौज। आज नगर पंचायत सिकंदरपुर मे कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे सफाई कर्मी,  पत्रकार बंधु,  नगर वासियो को सुरक्षा प्रदान करने वाले समस्त सिकंदरपुर चौकी स्टाफ को सम्मानित किया गया। जिसमे  सिंटू दुबे,  दलगर्जन सिंह चौहान विवेक चौबे , ददूआ शुक्ला , सुधीर पाण्डेय , रिंगू दुबे अनुराग शुक्ला , बंटी पांडेय  आदि नगर के सभ्रांत ब्यक्ति उपस्थित रहे और नगर वासियो से घर पर रहने की अपील की।