बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पिता द्वारा पटना मे दर्ज एफआइआर के आधार पर बिहार पुलिस जांच के लिए मुुंबई गई है। उसने मामले से जुड़े कई लोगों से बातचीत की है। बिहार पुलिस सुशांत की गलफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की कोशिश में है। लेकिन मुंबई पुलिस पटना पुलिस टीम का सहयोग नहीं कर रही है। जांच के लिए बिहार पुलिस के जवानों को वाहन तक नहीं दिया गया है। राजीव नगर थाने के पुलिसकर्मी ऑटो में घूम-घूमकर मामले की पड़ताल करने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि इस बीच बिहार पुलिस ने सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडें का बयान दर्ज किया है। विदित हो कि सुशांत व अंकिता टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में एक साथ थे। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। रिया चक्रवर्ती इसके काफी समय बाद सुशांत की जिंदगी में आईं। सुशांत का परिवार रिया को ही सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार मान रहा है। इधर, पटना पुलिस सुशांत की मुंबई स्थित बैंक शाखा गई है। यहां से पुलिस को गई अहम जानकारी मिली है।
Featured Post
कानपुर से उत्तर भारत के सर्वक्षेष्ठ ज्योतिष अवार्ड से सम्मानित किए गए आदित्य पांडेय
मुंबई। सहारा स्टार होटल में ब्रांडेड पावर द्वारा कारपोरेट अवार्ड घोषित किए गए। जिसमें पद्मश्री पद्म विभूषण प्राप्त एक्टर अनुपम खेर द्वारा अव...

-
आज कानपुर देहात प्रेस क्लब के केंद्रीय कार्यालय पर आईरा एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय पुनीत निगम जी के प्रथम पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्...
-
कानपुर । वरदान फाउंडेशन द्वारा 2017 से यह प्रयास किए जा रहे हैं कि समाज में सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके एवं सड़क दुर्घटना ग्रस्त घायल को ...
-
मुंबई। सहारा स्टार होटल में ब्रांडेड पावर द्वारा कारपोरेट अवार्ड घोषित किए गए। जिसमें पद्मश्री पद्म विभूषण प्राप्त एक्टर अनुपम खेर द्वारा अव...
-
कानपुर । आज नौबस्ता स्थित मन्नत हॉस्पिटल की 7 वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं विशाल भंडारे का आय...
-
वांटेड समाचार उन्नाव। शेखपुर नहर के पास उत्तम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने फीता काटकर कि...