कानपुर
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लैब टेक्नीशन संजीत यादव की अपहरण के बाद हत्या को लेकर योगी सरकार एक बार फिर विरोधियों के निशाने पर है। शुक्रवार को यादव की हत्या की पुष्टि होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि यूपी में एक नया गुंडाराज आया है, जिसमें कानून-व्यवस्था गुंडों के सामने सरेंडर कर चुकी है।
प्रियंका ने बीते दिनों की आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था दम तोड़ चुकी है और अब आम लोगों की जान लेकर इसकी मुनादी की जा रही है। घर हो, सड़क हो या ऑफिस हो, कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता। प्रियंका ने कहा कि पत्रकार विक्रम जोशी के बाद अब कानपुर में अपहृत संजीत यादव की हत्या कर दी गई। पुलिस ने किडनैपर्स को पैसे भी दिलवाए और उनकी हत्या भी कर दी गई।
'यूपी में नया गुंडाराज आया है'
प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा, 'एक नया गुंडाराज आया है। इस जंगलराज में कानून-व्यवस्था गुंडो के सामने सरेंडर कर चुकी है।' बता दें कि बीते 22 जून को लैब टेक्नीशन संजीत यादव का उसके दोस्तों ने ही अपहरण किया था। शुक्रवार को खुलासा हुआ कि उन्होंने अपहरण के चौथे दिन ही संजीत की हत्या कर दी थी। मामले में संजीत के दो दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि संजीत का शव उन्होंने हत्या के बाद पांडू नदी में फेंक दिया था। शव की तलाश की जा रही है
यूपी में 'नए गुंडाराज' पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी
Featured Post
कानपुर से उत्तर भारत के सर्वक्षेष्ठ ज्योतिष अवार्ड से सम्मानित किए गए आदित्य पांडेय
मुंबई। सहारा स्टार होटल में ब्रांडेड पावर द्वारा कारपोरेट अवार्ड घोषित किए गए। जिसमें पद्मश्री पद्म विभूषण प्राप्त एक्टर अनुपम खेर द्वारा अव...

-
आज कानपुर देहात प्रेस क्लब के केंद्रीय कार्यालय पर आईरा एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय पुनीत निगम जी के प्रथम पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्...
-
कानपुर । वरदान फाउंडेशन द्वारा 2017 से यह प्रयास किए जा रहे हैं कि समाज में सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके एवं सड़क दुर्घटना ग्रस्त घायल को ...
-
मुंबई। सहारा स्टार होटल में ब्रांडेड पावर द्वारा कारपोरेट अवार्ड घोषित किए गए। जिसमें पद्मश्री पद्म विभूषण प्राप्त एक्टर अनुपम खेर द्वारा अव...
-
कानपुर । आज नौबस्ता स्थित मन्नत हॉस्पिटल की 7 वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं विशाल भंडारे का आय...
-
वांटेड समाचार उन्नाव। शेखपुर नहर के पास उत्तम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने फीता काटकर कि...