अयोध्या में रचा गया इतिहास, पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की आधारशिला


अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राम जन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन किया. करीब 500 साल से जिन लम्हों का इंतजार था, वो लम्हा आज अवधनगरी में फलीभूत हो गया. करोड़ों राम भक्तों का सपना आज साकार हो गया है. बेहद शुभ मुहूर्त में राम मंदिर का भूमि पूजन संपन्न हुआ. साथ ही मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो गया.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां आना स्वाभाविक था, क्योंकि राम काज कीजे बिना मोहि कहां विश्राम। भारत आज भगवान भास्कर के सानिध्य में सरयू के किनारे एक स्वर्णिम अध्याय रच रहा है। सोमनाथ से काशी विश्वनाथ से, बोधगया से सारनाथ तक, अमृतसर से पटना साहिब तक, लक्षद्वीप से लेह तक आज पूरा भारत राम मय है।