चित्रकूट धाम मंडल के आईजी के सत्यनारायण ने बताया कि करछा गांव निवासी भोला का प्रियंका नाम की लड़की से प्रेम प्रसंग था। जिसका दोनों के परिजन विरोध करते थे। बुधवार की रात भोला अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। लेकिन प्रेमिका के भाई ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख दिया। उसने कुल्हाड़ी से लड़की पर हमला किया, इससे वह घायल हो गई। उसके बाद उसने भोला पर वार किया। दोनों को घायलावस्था में जिंदा जला दिया गया। जानकारी होने पर लड़के के परिजन और ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
बांदा : आपत्तिजनक हालत में देखकर प्रेमी जोड़े को जिंदा जलाया