नौबस्ता पुलिस ने अभियुक्त देवेंद्र सिंह चौहान उर्फ जीतू सिंह चौहान को ईश्वर प्रेम आश्रम के सामने से किया गिरफ्तार



अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज नौबस्ता पुलिस ने अभियुक्त देवेंद्र सिंह चौहान उर्फ जीतू सिंह चौहान को ईश्वर प्रेम आश्रम के सामने से गिरफ्तार किया गया है।  जिसके कब्जे से एक 315 बोर का देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

 

अभियुक्त देवेंद्र सिंह चौहान को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है।

 

बताया जा रहा है कि देवेंद्र एच ए एल कॉलोनी रामादेवी थाना चकेरी कानपुर में रहता है 

जिसका स्थाई पता थाना गजनेर कानपुर देहात का है। जिसकी उम्र लगभग 39 वर्ष की बताई जा रही है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नौबस्ता थाने के प्रभारी निरीक्षक कुंज बिहारी मिश्र, वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र सोलंकी, कांस्टेबल  कमलकांत, लाखन सिंह, राजीव मौजूद रहे।

आपको बता दें अपराधियों के खिलाफ यह अभियान कानपुर के  डीआईजी/ एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह, एसपी साउथ दीपक भूकर, क्षेत्राधिकारी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय के कुशल नेतृत्व में चलाया जा रहा है।


Popular posts from this blog

पूनम्स पब्लिक स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब हर सदस्य को उपलब्ध कराएगा स्वरोजगार का अवसर

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के आवास पर किया सरेंडर