केवल भाजपा ही गांधी जी के विचारों को अपना रही।





कानपुर।सही मायनो मे केवल भाजपा ही महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात कर उन्हे अमली जामा पहना रही है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे  पूरे देश मे स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया गया क्योंकि गांधी जी का मानना था कि स्वच्छ वातावरण से ही उच्च व अच्छे विचारों का निर्माण होता है।

 उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जूही मंडल द्वारा जूही मंडल कार्यालय में शुक्रवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी  की जयंती पर आयोजित एक विचार संगोष्ठी मे वक्ताओं ने व्यक्त किए। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी आभा द्विवेदी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित मल्होत्रा द्वारा की गई संचालन संचालन हरप्रीत सिंह महामंत्री दिव्यांशु बाजपेई ने किया। जिसमें प्रमुख रूप से मंडल के वरिष्ठ आदरणीय सुनील नारंग , अजीत सिंह छाबड़ा ,अनिल त्रिपाठी  ज्ञान मिश्रा  शिव शंकर सैनी, राजेश श्रीवास्तव , बाल गोविंद , चंद्रकांत शर्मा सहित सभी मंडल प्रभारी, सभी सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।