प्रयागराज : सोरांव में धारदार हथियार से गोदकर मां-बेटे की नृशंस हत्या

 


सोरांव थाना क्षेत्र के सरायदीना गांव में शनिवार की रात चाकुओं से गोदकर मां बेटे की नृशंस हत्या कर दी गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया गया है।


सरायदीना गांव में धर्मो देवी (52) और उसका बेटा सुरेंद्र पासी (26) घर के बाहर बरामदे में सोए थे। सुबह चारपाई पर उनकी रक्तरंजित लाश मिलने से हड़कंप मच गया। धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इससे परिवार में कोहराम मच गा। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से जमीन के विवाद की बात सामने आई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।