अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों के घर पुलिस का पहरा

 


कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का बुधवार को 28वां दिन है। साथ ही प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती भी है। भारत मे किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कांग्रेस बुधवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत सांसदों-विधायकों को घेरेगी। स्थानीय नेता उनके घरों पर पहुंचकर ताली और थाली बजायेंगे। उससे पहले रात से ही दिग्गज नेताओं के घर पुलिस का पहरा लग गया है। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल के घर पुलिस का पहरा है।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया किसानों के संघर्ष में तमाम विपक्षी पार्टियां समर्थन में है। कांग्रेस पार्टी किसानों के मुद्दे पर लगातार प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली से फैजाबाद तक देश का किसान परेशान है। केंद्र की सरकार जिद पर अड़ी है। कड़ाके की ठंड में कई किसान शहीद भी हो गये।

कांग्रेस ने 8 दिसंबर को भारत बंद का पूरे देश मे समर्थन किया था। कांग्रेस पूरे देश में किसान आंदोलन को एक अभियान बनाने में लगी है। उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर रात से ही पहरा बिठाए है।


Popular posts from this blog

पूनम्स पब्लिक स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के आवास पर किया सरेंडर

व्हाट्सएप कॉलिंग की वजह से पकड़े नहीं गए इरफान सोलंकी