जिलाधिकारी कौशल राज पैदल घूमकर जरूरत मंदों के बीच बांटे कंबल

 


वाराणसी जिले में बढ़ रहे कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा शुक्रवार रात को जरूरतमंद गरीबों, असहायों का सुध लेने खुद ही सड़क पर पैदल निकल पड़े। उन्होंने गोदौलिया, गिरजाघर, दशाश्वमेध घाट तक पैदल ही घूमकर कर के किनारे रह रहे लोगों को कंबल बांटा। इस दौरान उन्होंने लोगों से खुले आसमान में रहने की बजाए नजदीकी शेल्टर हाउस में जाने को कहा।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने लगभग 300 से अधिक लोगों को कंबल उपलब्ध कराएं। सोते हुए कई लोगों को जिलाधिकारी ने कंबल ओढ़ाया। उन्होंने बताया सभी की जिम्मेदारी है कि वे अपने आस-पास जरूरतमंदों पर नजर रखे। ठंड में उन्हें कोई दिक्कत न हो। उन्होंने अधिकारियों को चौराहों पर अलाव जलवाने का भी निर्देश दिया।

उधर, मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया बर्फीली हवाओं की वजह से गलन बढ़ा है। तापमान अधिकतम 22 डिग्री, न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। दिन में धूप अच्छी रहेगी लेकिन गलन और हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। 30 दिसंबर तक मौसम के ऐसे ही रहने के आसार हैं।


Popular posts from this blog

पूनम्स पब्लिक स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब हर सदस्य को उपलब्ध कराएगा स्वरोजगार का अवसर

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के आवास पर किया सरेंडर