मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा तापमान में गिरावट

 


उत्तराखंड में शीतलहर अगले चार पांच दिन और बेहाल करेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और रात का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा।

रात में पारा गिरने के कारण शीतलहर का प्रकोप रहेगा। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान कुछ बढ़ने के कारण शीत लहर से राहत मिलेगी। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। कोहरे के कारण परेशानी और बढ़ेगी।

मौसम का मिजाज 24 दिसंबर को एक बार फिर बदलने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के अनुसार 24 से 26 दिसंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

प्रदेश के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में आज घना कोहरा छाया रह सकता है। इससे हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में ठंड बहुत अधिक बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करने के साथ ही लोगों को ठंड से बचाने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। वहीं, प्रदेश के अन्य इलाकों में भी ठंड बढ़ने का अनुमान है। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शिशुओं, गर्भवतियों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

घना कोहरा होने के कारण विमानों के लिए दृश्यता बेहद कम हो सकती है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव करने और ड्राइविंग के समय विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।


 



Popular posts from this blog

सचिदानंद ने संतोष को बनाया प्रान्त प्रमुख्य

कानपुर मैसोनिक फर्टेर्निटी क्लब द्वारा भोजन वितरण

भारत तिब्बत सहयोग मंच की दो दिवसीय बैठक गाज़ियाबाद में हुई सम्पन्न