अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने किया मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान

कानपुर। आज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा कानपुर नगर द्वारा मेधावी प्रतिभा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह 2020 का आयोजन बर्रा बाईपास स्थित शिव देवी गार्डन में किया गया।

कार्यक्रम में सफल 100 छात्र-छात्राओं का सम्मान पुरस्कार व मेडल देकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति मा. निर्मला एस. मौर्य ने की और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र दिया। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के कानपुर जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुशवाहा समाज के 100 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुशवाहा, पंचशील कुशवाहा संदेश स्मारिका के संपादक एवं वकील चंद्रशेखर कुशवाहा, पूर्व कुलपति डॉ. भारत सिंह, कवित्री डॉ. राधा शाक्य, श्रीकृष्ण कुशवाहा , दिनेश सिंह कुशवाहा, सुरेश सिंह कुशवाहा, डॉ. सरजू नारायण कुशवाहा , सौरभ सिंह कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में समस्त वक्ताओं ने कुशवाहा समाज के हित में अपने-अपने विचार रखे ।

कार्यक्रम का समापन करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा ने कुशवाहा समाज के उत्थान की बात कही , उन्होंने कहा कुशवाहा समाज अपने अतीत को पहचाने । शिक्षित बनने के साथ-साथ अपने हक के लिए संघर्ष करें ।क्योंकि कुशवाहा समाज का इतिहास स्वर्णिम रहा है