कानपुर से दिल्ली और मुंबई फ्लाइट का समय बदला, जानें-नया टाइम शेड्यूल



 कानपुर। दिल्ली और मुंबई को जाने वाली फ्लाइट के शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन रविवार से लागू होगा और 31 मार्च 2021 तक लागू रहेगा। दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ धुंध भी बढ़ रही है। जिसके चलते शाम का मौसम खराब हो जाता है्, इसी वजह से विमान का टाइम शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

मौसम में खराबी को देखते हुए विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने दिल्ली से चकेरी एयरपोर्ट अाने वाले विमान के समय में परिवर्तन किया है। पहले यह विमान यहां से 12:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरता था लेकिन अब सुबह 11:30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। इसी तरह मुंबई की फ्लाइट दिल्ली जाने वाले विमान के समय पर उड़ान भरेगी।

फ्लाइट के शेड्यूल में यह यह बदलाव 20 दिसंबर से शुरू होगा और 31 मार्च तक रहेगा। एयरपोर्ट निदेशक बीके झा ने बताया कि जिन यात्रियों ने पहले से फ्लाइट की बुकिंग करा रखी थी उन्हें मोबाइल पर मैसेज भेजकर जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही मोबाइल पर फोन करके भी विमानन कंपनी के अधिकारी समय बदलने की जानकारी दे रहे हैं।

Popular posts from this blog

पूनम्स पब्लिक स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब हर सदस्य को उपलब्ध कराएगा स्वरोजगार का अवसर

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के आवास पर किया सरेंडर