ऑल मीडिया प्रेस क्लब ने आयोजित किया रंगोत्सव, पत्रकार सम्मान समारोह

 


कानपुर। आज ऑल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह और होली मिलन , रंगोत्सव


कार्यक्रम का आयोजन बर्रा स्तिथ कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में ऑल मीडिया प्रेस क्लब के सदस्यों और पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं, बधाइयां दी गई।


कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री दिनेश सिंह कुशवाहा, एएमपीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट योगेंद्र अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज निगम, प्रदेश महामंत्री शिव किशोर शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा, प्रदेश मंत्री वत्सल वर्मा, अभिषेक चौधरी, कृष्णा शर्मा, कानपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, महामंत्री अमित शुक्ला, संगठन मंत्री विकाश मिश्रा, मंत्री नरेंद्र सविता, सदस्य रंजीत यादव, अंकित पाल, कानपुर देहात जिलाध्यक्ष हर्षित कुमार, खुलासा कानपुर के संपादक संजय शर्मा , एडवोकेट पीके पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।