विश्व पर्यावरण दिवस पर पनकी थानाध्यक्ष ने किया पौधरोपण



महेश प्रताप सिंह 

कानपुर। पनकी थाने में थानाध्यक्ष ने पौधरोपण कर पर्यावरण स्वच्छ रखने के लिए पौधों के संरक्षण का संदेश दिया। बताते चलें विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है जिसके अंतर्गत पनकी थाने में थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया। थाना अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारी देश के प्रत्येक नागरिक की होनी चाहिए जिसमें पौधरोपण से लेकर के साफ-सफाई, जल संरक्षण और भी अन्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाली बातें सम्मिलित है। साथ ही यह  भी बताया थाने के अंदर कई तरह के पौधे लगे हुए हैं जिनकी समय-समय पर देखभाल के लिए पानी व खाद की भी व्यवस्था की जाती है।  पौधरोपण का मतलब सिर्फ एक बार पौधे को रोप देना ही नहीं होता है उसकी समय-समय पर देखभाल से ही उसकी वृद्धि होती है और यह जिम्मेदारी सभी की होनी चाहिए। पौधरोपण के समय हेड कांस्टेबल राजवीर व कांस्टेबल मनोज उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

पूनम्स पब्लिक स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के आवास पर किया सरेंडर

व्हाट्सएप कॉलिंग की वजह से पकड़े नहीं गए इरफान सोलंकी