इटावा: महिला से मिलने आये युवक की पीट पीट कर हत्या

 


इटावा के चैबिया गोपालपुर अगूपुर गांव में कुछ लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला। यही नहीं, मृतक के शव को जलाने की कोशिश भी कर रहे थे। लेकिन गांव वालों ऐसा करने से रोक दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। मौके से 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है, लेकिन गांव में चर्चा है कि मृतक अनिल कुमार यादव (40) मैनपुरी का रहने वाला है। शुक्रवार रात वह 11 बजे गांव में एक महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। महिला का पति सूरत में काम करता है। वह घर में भी नहीं था, जबकि जेठ भी भिवाड़ी में काम करता है। वह भी घर पर मौजूद नहीं था।

ऐसे में महिला के अन्य परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे बबूल के पेड़ से बांधकर इतना पीटा गया कि वह मर गया। गांव वालों के मुताबिक, महिला का युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते वह उससे चोरी छुपे मिलता रहता था।