जालौन: महिला का अर्धनग्न शव मिला, दुष्कर्म की आशंका

 


जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के गांव परासन के खेत में बुधवार की शाम को एक विवाहित का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आटा थाना क्षेत्र के गांव परासन में चरवाहा खेतों और जंगल की ओर बकरियां चरा रहे थे। तभी उन्हें खेत में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव दिखाई दिया। शव के गले में सफेद रंग के दुपट्टे से बना फंदा पड़ा था। शव की हालत देखकर दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। शव से लगभग 100 मीटर दूर खेत में एक पुराने कपड़े की गठरी बंधी मिली है। इसमें महिला की साड़ी मिली है।

Popular posts from this blog

पूनम्स पब्लिक स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के आवास पर किया सरेंडर

व्हाट्सएप कॉलिंग की वजह से पकड़े नहीं गए इरफान सोलंकी