तिब्बत जल्द आजाद होगा, यह 62 की सरकार नही हैं-स्वामी दिव्यानंद जी महाराज


कानपुर। भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद जी महाराज का आज कानपुर में प्रथम बार प्रवास हेतु आगमन हुआ। भारत तिब्बत सहयोग मंच कानपुर प्रान्त की बैठक गोविन्द नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। जिसमे स्वामी दिव्यानंद जी महाराज का प्रान्त के पदाधिकारियों व सदस्यों को मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी जी द्वारा चित्रों पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया गया। अनेक जिलो से आये पदाधिकारियो व सदस्यों के परिचय के बाद भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रान्त अध्यक्ष एड अतुल निगम द्वारा स्वामी जी का शॉल व माला पहना कर स्वागत व सम्मान किया गया।

इसके बाद मातृ मंडल प्रान्त अध्यक्षया इटावा की अनुपम चौधरी ने स्वामी जी को शॉल पहना कर स्वागत किया। कानपुर महानगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव व महामंत्री रिपुसूदन निगम ने केसरिया शॉल से स्वामी जी का स्वागत किया। अनेक जिलो के सभी पदाधिकारियों द्वारा स्वामी जी का माल्यार्पण एवं पटका पहना कर स्वागत किया गया । 


स्वामी जी ने अपने मार्गदर्शन में  संगठन के उद्देश्यो व कार्यो को जन जन तक पहुचने पर जोर देते हुए संगठन को हर जिले में वृहत रूप से विस्तार के लिए कहा। स्वामी जी ने भारत तिब्बत सहयोग मंच के द्वारा अन्तराष्ट्रीय स्तर पर तिब्बत की आजादी के लिए किए जा यह प्रयासों की प्रगति बतायी। साथ ही 1962 में चीन द्वारा हजारों किलोमीटर भूमि पर कब्जे को चीन से छुड़ाने के लिए सभी देशवासियो से सरकार को  सहयोग देने की अपील की।


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपनी भूमि चीन से मुक्त कराके रहेगी ताकि हम देवो के देव महादेव भोले बाबा के निवास कैलाश मानसरोवर बिना किसी अड़चन के जाकर दर्शन कर सके। प्रान्त अध्यक्ष अतुल निगम ने स्वामी जी को प्रान्त की तरफ से विश्वास दिलाया कि कानपुर प्रान्त मंच के उद्देश्यों-तिब्बत की आजादी, कैलाश मानसरोवर की आजादी एवं भारत की सुरक्षा के लिए किए जा रहे कटिबद्ध हैं। कार्यक्रम का संचालन कानपुर महानगर के महामंत्री रिपुसूदन निगम ने किया। इसके पूर्व आज प्रातः स्वामी जी ने कानपुर आगमन पर सबसे पहले कानपुर प्रान्त की मातृ मंडल उपाध्यक्षा अभिलाषा तिवारी के निवास में स्थित बाला जी दरबार मे माथा टेका, जहाँ अभिलाषा ने स्वामी जी का स्वागत सम्मान किया। 


बैठक में कानपुर प्रान्त के दक्षिण जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, संजय श्रीवास्तव, सदस्य अजीत श्रीवास्तव,  जितेंद्र चतुर्वेदी, गोपाल सक्सेना, ए बी अवस्थी , प्रदीप सैनी, अरविंद कुशवाहा , हरजिंदर सिंह, प्रकाश सिंह, मनोज पाल, दुर्गेश शुक्ला, रणविजय सिंह , कृष्ण मुरारी मिश्रा , विनोद शास्त्री , रोहित शुक्ला ,  डॉ अमरदीप, एवं मातृ मंडल की कैलाश मानसरोवर यात्रा की डॉ उषा पुरी, गीता निगम, इटावा से विमल गुप्ता, संगीता मिश्रा , निशा गुप्ता, औरैया से अनूप गुप्ता, मेघा कश्यप, पुखरायां से कीर्ति गौतम, बहन रीमा वर्मा, नीतू सिंह सेंगर, शिवानी, अमीषा, शालनी आदि सदस्यों के साथ कानपुर महानगर के अनेक बुद्धिजीवी और सामाजिक सहयोगीयों ने भाग लिया।