बाँदा में महिला का शव फंदे पर लटकता मिला, हत्या का आरोप


बाँदा। ग्राम खपटिया में रजनी नामक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। महिला के परिजनों ने पति और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला 24 जनवरी के बताया जा रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है वहीं घटना को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर महिला रजनी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना मायके पक्ष के पहुंचे पुलिस ने लाश का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोगों को नहीं बताया ससुराल पक्ष के द्वारा महिला को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा था। उसका पति दारु पी कर आता था और मारपीट करता था और उसकी बड़ी लड़की का कहना है कि पिताजी मम्मी को मारते थे गवाही देने को तैयार है। घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था। बच्चियों को दूसरी जगह भेज दिया है और बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है।ससुराल पक्ष के लोगों ने रजनी की हत्या कर फांसी पर लटका दिया। इसमें उसके पति और देवर ने मिलकर हत्या की है। महिला के परिजनों का ऐसा आरोप है।

Popular posts from this blog

पूनम्स पब्लिक स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के आवास पर किया सरेंडर

व्हाट्सएप कॉलिंग की वजह से पकड़े नहीं गए इरफान सोलंकी