भाजपा महिला मोर्चा ने धूमधाम से मनाई अम्बेडकर जयंती


कानपुर। आज कानपुर उत्तर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती कुलवंती हॉस्पिटल के सामने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और मिठाई बांटकर धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा उर्विजा दीक्षित की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने सभी बहनों को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती का दिन पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है तथा इस दिन को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले अंबेडकर साहब जी को समानता और ज्ञान के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। अंबेडकर साहब जी विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्बता के लिए जाने जाते हैं और यह दिन उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए है। इस अवसर पर स्नेहलता दीक्षित सुधा सिंह शोभा शुक्ला प्रियंका सिंह शिखा कोरी लवली सक्सेना भारती सिंह प्रतिभा चौहान शुभ्रा अवस्थी और अन्य  अधिक संख्या में  महिलाएं उपस्थित रही।

Popular posts from this blog

पूनम्स पब्लिक स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब हर सदस्य को उपलब्ध कराएगा स्वरोजगार का अवसर

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के आवास पर किया सरेंडर