राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान


कानपुर उत्तर में जिला कार्यालय नवीन मार्केट में जिला कार्यसमिति बैठक सभी जिला पदाधिकारी बहने एवं मंडल बहनों के बीच जिला अध्यक्ष सरोज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्ष कार्यकाल के सफलता पूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर महिला मोर्चा ने राष्ट्र निर्माण में आधी आबादी के योगदान को सराहा तथा उन्हें बधाइयां दी। इसी प्रकार आगे भी 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 सीटें को जीतने का विश्वास दिलाया। मुख्य अतिथि अनूप सक्सेना एवं अवधेश सोनकर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। 2 लाख से अधिक महिलाओं को पीएम स्वर निधि योजना से लाभान्वित किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में 72 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठनों से जोड़ा गया है। महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पिंक महिला थानों, पिंक शौचालयों का निर्माण किया गया है। हमारे प्रधानमंत्री जी के द्वारा महिलाएं हर क्षेत्र में अपने को सक्षम बनाने के लिए प्रयासरत हैं और महिलाएं घर से लेकर, औद्योगिक राजनीतिक कार्यक्षेत्र में भी आगे बढ़ रही हैं। आंगनवाड़ी केंद्रों में स्कूल किट एवं ई.सी.सी. ई सामग्री का वितरण किया गया है। महिला मोर्चा को आगे के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी को आंगनवाड़ी बहनों के संपर्क में रहना है। वहां वितरित हो रहे पोषण कार्यक्रम में तथा  स्कूल में बच्चों के अभिभावकों के साथ संवाद कार्यक्रम स्थापित करना है। अब महिलाओं को टेक्नोलॉजी से भी जोड़ा जा रहा है। जिससे वह अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को भी ऑनलाइन आवेदन कर सकें। 

जिसमें 181 महिला हेल्पलाइन योजना चालू की गई और इससे लाभान्वित महिलाओं की संख्या 5 लाख 31 हजार है। मंच का संचालन स्नेहलता दीक्षित, सीमा सिंह, अनीता चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था गुंजन शर्मा एवं सुधा सिंह के द्वारा किया गया। नीलम पांडे , रेणुका खण्डेलवाल, सुधा सिंह, मीना प्रजापति, बेबी शुक्ला, लवली सक्सेना, शोभा शुक्ला, वंदना परिहार, मनुस्मृति, प्रियंका सिंह, सुमन सक्सेना, शीलू त्रिपाठी, वंदना त्यागी, सुषमा गुप्ता, भारती गुप्ता, शिखा कोरी संध्या गौतम, शुभ्रा अवस्थी, रेनू यादव प्रीति श्रीवास्तव सोनिया श्रीवास्तव, गीता निगम, रीता वर्मा , सीमा सोनकर आदि बहने उपस्थित रही।