Posts

Showing posts from July, 2023

सराहनीय चिकित्सा कार्य के लिए सम्मानित हुई डॉ श्यामली गुप्ता

Image
कानपुर। रोटरी क्लब कानपुर नार्थ और खालसा केयर सोसायटी द्वारा गोविंद नगर चार ब्लॉक में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे रोटरी क्लब कानपुर नार्थ के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण मोहन त्रिवेदी द्वारा होम्योपैथी फिजिशियन डॉ. श्यामली गुप्ता  को उनके  द्वारा किये गए सराहनीय चिकित्सीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ श्यामली गुप्ता ने कहा कि मरीजों को स्वस्थ करना ही हमारा पूर्ण सम्मान होता है। यह सम्मान समारोह डॉ0 श्यामली गुप्ता के कार्यस्थल गुरु तेग बहादुर चेरीटेबल खालसा केयर सोसायटी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी क्लब एवं खालसा केयर सोसायटी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी अभिषेक श्र‌ीवास्तव, संदीप गुप्ता, सरदार जतिंदर सिंह भल्ला, सरदार पुरनाम सिंह, सरदार जसपाल सिंह, सरदार हरजीत सिह, जे.पी. एस बिंद्रा, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ रौनक  दीक्षित, तरनदीप कौर उर्फ तनु आदि लोग उपस्थित रहे।

लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Image
हरिकरन सिंह, उन्नाव।  अनिल फौजी संजय कुमार यादव निवर्तमान जिला प्रभारी समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की अध्यक्षता एवं गोविंद यादव जिला पंचायत सदस्य की उपस्थिति में जय हिंद मोर्चा के नौजवान साथियों ने सपा सुप्रीमो माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन को "लोक कल्याण दिवस" के रूप में समर्पण के साथ मनाया। सभी ने एकजुट हो आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजय श्री दिलाने हेतु अथक परिश्रम करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान  राजेंद्र फौजी, राजेश सिंह, धर्मराज यादव फ्लाइट लेफ्टिनेंट रामस्वरूप यादव रामसेवक यादव रामबालक यादव अश्वनी यादव गोविंद प्रताप राजू जयपाल सिंह अश्वनी सिंह धर्मेंद्र सिंह विनय सिंह अवधेश ओमप्रकाश सिंह यादव अनिल यादव हरे कृष्णा राम सिंह मान सिंह, अनिल यादव हरिकरण सिंह राजू महेंद्र यादव  उपस्थित रहे।