Posts

Showing posts from April, 2020

कसिगवां प्रधान 200 परिवारों को प्रतिदिन करा रहे हैं भोजन

Image
कसिगवां प्रधान 200 परिवारों को प्रतिदिन करा रहे हैं भोजन कानपुर। विधनू ब्लॉक के कसिगवा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान अमरजीत सिंह एवं उनके सहयोगियों द्वारा प्रतिदिन दो सौ परिवारों का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र को पूर्णता स्वस्थ रखने हेतु लॉक डॉउन का पालन व सामाजिक दूरी बनाए रखने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें दीपू यादव, गप्पू, मोहित, नरेश मिश्रा, सुशील कुमार द्विवेदी धनंजय सिंह, शिव प्रकाश तिवारी, चंदन सिंह , रजोल कुशवाहा, बबलू चंदेल समाज सेवक रमेश शुक्ला आदि लोग सहयोग कर रहे है।

कोरोना महामारी की समाप्ति तक देंगे गरीब, मजदूरों को भोजन: विधायक महेश त्रिवेदी

Image
कोरोना महामारी की समाप्ति तक देंगे गरीब, मजदूरों को भोजन: विधायक महेश त्रिवेदी कानपुर। किदवई नगर विधानसभा में गरीब व मजदूर वर्ग को महामारी की समाप्ति तक भोजन दिया जायेगा । यह बात आज किदवईनगर विधायक महेश त्रिवेदी ने वार्ड 88 हनुमंत विहार धोबिन पुलिया में 24वे दिन दूध ब्रेड व बिस्कुट  वितरण के दौरान कही ।  आज हनुमंत विहार की जरूरतमंद जनता को विधायक महेश त्रिवेदी ने सोशल डिस्टेंस 1 मीटर की दूरी बनाते हुए सभी को कतार वद्ध करके 200 पैकेट दूध, अनाज तथा हैंड सेनेटाइजर का वितरण किया। उन्होंने अपने विधानसभा के लोगों को सुबह के वक़्त दूध बिस्कुट और ब्रेड बांटा जा रहा है और बताया कि  कि जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक संस्था द्वारा खाना व खाद्य सामग्री तो दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर सरकार बहुत सजग हे । सरकार व संस्थाओ के प्रयासों से हर मजदुर व् गरीब को भोजन मिले ऐसे प्रयास लगातार किये जा रहे हैं ।  विधायक ने बताया कि  प्रत्येक रात क्षेत्र  में कोई असहाय भूखा न सोये इसलिए निरंतर 10000 पैकेट भोजन प्रतिदिन बांटा जा रहा है।  उन्होंने सभी से लॉक डाउन के अनुपालन करने क

मोदी- योगी रसोई के जरिए भाजपाई जरूरतमंदों की कर रहे सेवा

Image
मोदी- योगी रसोई के जरिए भाजपाई जरूरतमंदों की कर रहे सेवा। कानपुर।कोरोना योद्धाओं की हौसला अफजाई की बात हो या फिर गरीब गुरबो के पेट भरने की भाजपाई दिनरात एककर सेवा सुश्रुषा मे जुटे है।पार्टी सूत्रों के अनुसार पूरे महानगर मे भाजपा की लगभग 50 जगह योगी-मोदी रसोई के साथ लगभग 10 स्थानो पर आरएसएस की अन्नपूर्णा नाम से रसोई चल रही है। रविवार को गोबिन्द नगर क्षेत्र मे पार्षद नवीन पंडित ने लगभग 1800 भोजन पैकेट लाकडाउन के कारण मुफलिसी की जिंदगी जी रहे लोगो को बाटे।पार्षद की मोदी- योगी रसोई लाकडाउन प्रथम से ही चालू.है।इस रसोई मे रोजाना हजारों लोगो को भोजन. मुहैया कराया जा रहा है। इसी तरह भाजपा दक्षिण जिले के महामंत्री सुनील नारंग ने गोबिन्द नगर स्थित ब्लाक -13 मे सफाई कर्मियों को शाल ओडाकर उन्हें सम्मानित किया।नारंग ने कहा कि अभी तो लाकडाउन 3 मई तक ही है आगे लोगों के धैर्य की परीक्षा है अगर लोगों ने इसका अनुपालन सही से किया तो लाकडाउन  बडाने की शायद ही नौबद आए।अगर लाकडाउन फिर बडता है तो उसके लिए भी हम पूरी तरह से तैयार है।लाकडाउन के कारण भाजपाई किसी को भूखा नही सोने देंगे।उनकी हर जरूरतो को पूरा किय

ई चित्रकला प्रतियोगिता के लिये 50 हजार से अधिक लोगों ने किया संपर्क, 20 अप्रैल को घोषित होंगे परिणाम

Image
ई चित्रकला प्रतियोगिता के लिये 50 हजार से अधिक लोगों ने किया संपर्क, 20 अप्रैल को घोषित होंगे परिणाम कानपुर महानगर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ई चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में बाल वर्ग और किशोर वर्ग भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रविष्टियों के भेजने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल थी। अंतिम दिन तक शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के फेसबुक पेज के माध्यम से लगभग 50 हजार से भी अधिक लोगों ने संपर्क साधा है। इसी कड़ी में 16 अप्रैल को ही बाबा साहब के बारे में, ऑनलाइन ई प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने अपने जवाब दिये। बाबा साहब को मानते हैं पर कितना जानते हैं? ऐसे प्रश्नोत्तरी में लोगों ने अपने आपको समझा और परखा। इस अखिल भारतीय ई चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम आगामी 20 अप्रैल को घोषित किये जायेंगे। भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिये नकद पुरस्कार भी रखा गया है। जिसके तहत प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कर 2100 रुपये का होगा। सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 1100 र

26 Jan 2020 ad Dainik Aaj

Image

Korona Ad Dainik Aaj

Image

Korona Ad Dinesh Singh Kushwaha

Image

Advertising Dainik Aaj

Image

लॉक डाउन में खनन माफिया हुये सक्रिय, जोरो पर चल रहा है खनन

Image
https://youtu.be/gneI608RJHw लॉक डाउन में खनन माफिया हुये सक्रिय, जोरो पर चल रहा है खनन । कन्नौज। सिकन्दरपुर में इन दिनों लॉक डाउन का फायदा उठाकर खनन माफिया अवैध खनन करा रहे हैं। लॉक डाउन और नियम कानून की धज्जियाँ उड़ाकर दर्जनों गाड़िया खनन को अंजाम दे रही हैं। और सिकन्दरपुर चौकी के सामने से ही इन गाड़ियों को ले जाया जा रहा हैं।  इस सम्बंध में कन्नौज जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मामला सज्ञान में आया है जल्द ही कारवाही की जाएगी।

लॉक डाउन में सेवाएं दे रहे लोगो को सिकन्दरपुर की जनता ने किया सम्मानित

Image
लॉक डाउन में सेवाएं दे रहे लोगो को सिकन्दरपुर की जनता ने किया सम्मानित कन्नौज। आज नगर पंचायत सिकंदरपुर मे कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे सफाई कर्मी,  पत्रकार बंधु,  नगर वासियो को सुरक्षा प्रदान करने वाले समस्त सिकंदरपुर चौकी स्टाफ को सम्मानित किया गया। जिसमे  सिंटू दुबे,  दलगर्जन सिंह चौहान विवेक चौबे , ददूआ शुक्ला , सुधीर पाण्डेय , रिंगू दुबे अनुराग शुक्ला , बंटी पांडेय  आदि नगर के सभ्रांत ब्यक्ति उपस्थित रहे और नगर वासियो से घर पर रहने की अपील की।

बाबा की रसोई का सपना, अब कोई भूखा नही रहेगा अपना

Image
कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र में बाबा की रसोई लाक डाउन होने के बाद लगातार 12 दिनों से निरन्तर अलग अलग क्षेत्रों में जाकर निःस्वार्थ भाव से जरूरतमन्द गरीब व् असहाय लोगो तक खाना,पानी, बच्चो के लिए बिस्किट इत्यादि वितरित कर रही हैं। दर्जनों नवयुवक की दो टीम अलग अलग क्षेत्रों में जाकर निःस्वार्थ भाव से धर्म का कार्य कर रही हैं । एक टीम मंधना, कल्याणपुर, पनकी, भौंती  में खुद जाकर भोजन वितरण कर रही है। वही दूसरी टीम चौबेपुर, प्रतापपुर, शिवली जोगिंडेरा जुग्गी झोपड़ी तक जो भी गरीब असहाय, जरूरतमन्द मिलता है उसको भोजन पानी और बच्चों के लिए बिस्किट वितरित कर रही हैं । जिसमे शशांक तिवारी (अर्पित), शुभम गुप्ता, यश गुप्ता, शिवांशु दीक्षित, तनू गुप्ता, मोहित रावत, सोनू गुप्ता, पुरनेन्द्र गुप्ता,सुबोध गुप्ता, संदीप रावत, अभिषेक , कुलदीप, नितिन वर्मा, उमाशंकर गुप्ता, धीरज, आशीष चौरसिया, बाबू, डैनी इत्यादि दर्जनों नवयुवक निरन्तर निःस्वार्थ सेवा कर रहे हैं।।

ब्लॉक प्रमुख़ ने जरूरतमंदों में बांटा राशन व मास्क

Image
ब्लॉक प्रमुख़ ने जरूरतमंदों में बांटा राशन व मास्क कानपुर। बिल्हौर तहसील के शिवराजपुर ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख राजेश कोरी ने भी इस आपदा काल में अपना अथक प्रयास कर भरपूर योगदान देकर राशन सामग्री वह मास्क वितरण किया जिसमें क्रमवार गांव माखन निवादा ढुड़वाजमौली , रानेपुर छोटे पुरवा आदि थे । राशन पाते ही लोगों के चेहरे खिल उठे।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से की रक्तदान की अपील

Image
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से की रक्तदान की अपील कानपुर। जिलाधिकारी  डॉ० ब्रह्मदेव राम तिवारी ने समस्त जनपदवासियों के स्वस्थ्य व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान अवश्य करे, क्योंकि एक यूनिट रक्त तीन अंजान व्यक्ति की जान बचाता है लोगो का जीवन बचाने के लिए लोग आगे आए इस महामारी के समय रक्तदान कर देश सेवा करे जिस तरह जनपदवासी भोजन , पानी वितरण करने में इस महामारी से लड़ने के लिए आगे आ रहे उसी तरह से रक्तदान करने में भी लोग आगे आए।

क्षेत्रीय नेताओं ने पुलिस को किया सम्मानित

Image
क्षेत्रीय नेताओं ने पुलिस को किया सम्मानित कानपुर देहात। अरोड़ा कस्बे में आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से थाना अरोड़ा के पुलिस प्रशासन सम्मानित किया गया। लोग कौराना जैसी महामारी से जहां अपने-अपने घरों है, वहीं पर पुलिस प्रशासन अपनी जान की परवाह ना  करते हुए जनता के लिए दिन और रात मेहनत कर रहे हैं। कस्बा रूरा के लोगों ने थाना अध्यक्ष विद्यासागर अरोरा कस्बा के इंचार्ज नीलेश यादव, जितेंद्र तिवारी समस्त पुलिस फोर्स को फूल मालाओं पहना कर स्वागत किया।  स्वागत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी, राजोल शुक्ला, कल्पना सक्सेना, बाबू सक्सेना, बबलू कुशवाहा, शिवम पांडे , अनुराग यादव, राजू भदोरिया ने स्वागत किया ।

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने क्षेत्रीय प्रशासन समिति की रसोई का किया निरीक्षण

Image
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने क्षेत्रीय प्रशासन समिति की रसोई का किया निरीक्षण कानपुर। बुधवार को क्षेत्रीय प्रशासन समिति ने 10वें दिन भी विद्युत परिषद इंटर कालेज में बने रसोई में गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन तैयार किया गया। जिसे रतनपुर काशीराम कालोनी, शाहपुरा, गंभीरपुर, शताब्दी नगर मलिन बस्ती, पाटनी पार्क के पास, पनकी नहर झोपड़पटि्टयों में खाना वितरित किया गया। वही गोविन्द नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने रसोई का निरीक्षण किया। वहां हो रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी को कोरोना से बचने के उपाय भी बताये। इसमें संजय सिंह, लोकेश सिंह परिहार, पुष्पेंद्र जयसवाल, महेश प्रताप सिंह, अर्चना मिश्रा, डॉ प्रियंका सिंह, करूणा सिंह, भास्कर तिवारी, राजेश रस्तोगी, सुशील लायल, सोनू श्रीवास्तव, लाल बहादुर श्रीवास्तव,वी के सिंह, विवेक दुबे मौजूद रहे।

कन्नौज में प्रधानमंत्री मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर 

Image
कन्नौज में प्रधानमंत्री मोदी की अपील दिखा बड़ा असर  कन्नौज। सिकंदरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष उर्वशी दुबे व व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता ने नगर वासियों को बाटी मोमबत्ती। रात्रि 9 बजते ही नगर के लोगो ने 9 मिनट जलाई मोमबत्ती, दिवाली के रूप में दिखा मोदी की अपील का असर।

दिनेश सिंह कुशवाहा ने जरूरतमंदों में बांटा राशन और लंच पैकेट।

Image
दिनेश सिंह कुशवाहा ने जरूरतमंदों में बांटा राशन और लंच पैकेट। कानपुर। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह जी व जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी शुक्ला जी के निर्देशानुसार आज भाजपा कानपुर ग्रामीण जिला महामंत्री दिनेश सिंह कुशवाहा ने बिधनू मण्डल एवं मझावन मण्डल में सब्जी वितरकों व दूध बांटने वाले दुधहा को सेफ्टी मास्क और जरूरत मंद लोगों को भोजन पैकेट वितरित किए। भाजपा कानपुर ग्रामीण जिला महामंत्री दिनेश सिंह कुशवाहा लॉक डाउन के दूसरे ही दिन से लगातार जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुँचा रहे। आज 1675 लंच पैकेज एवं 150 परिवारों में राशन बर्रा, खांडेपुर , रामादेवी, बिधनू, काशीराम कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में गरीब , मजदूर लोगो के घरों पर जाकर वितरित कर रहे हैं।  गरीबो के भोजन की व्यवस्था कर रहे दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहा कोराना हारेगा, भारत जीतेगा। भोजन वितरण में जिला कोषाध्यक्ष रिंकू शर्मा, डॉ. वी. के. दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष बबलू पासवान, कृष्णकांत रामराज सविता, श्रीमती संगीता कुशवाहा, विजय फौजी आदि लोग उनका सहयोग कर रहे है।

कोरोना महामारी से प्रभावित निर्धन एवं गरीब मजदूर व्यक्तियों की मदद हेतु सक्रिय नर्सिंग होम ओनर्स एसोसिएशन 

Image
कोरोना महामारी से प्रभावित निर्धन एवं गरीब मजदूर व्यक्तियों की मदद हेतु सक्रिय नर्सिंग होम ओनर्स एसोसिएशन  कानपुर के लांकडाउन के कारण गरीब असहाय लोगों को भोजन एवं जल वितरण के दूसरे दिन के अभियान को आगे बढ़ाते हुए कानपुर दक्षिण के मुख्य सदस्य मन्नत हास्पिटल डॉ मनीष सचान जी, गायत्री हॉस्पिटल वी के साहू जी , नमामि हॉस्पिटल डॉ अमित दीक्षित , रूद्र डाग्नेस्टिक सेंटर डां विमल सिंह, डॉ ललित श्रीवास्तव डॉ के के साहू, डां आदित्य , डॉ पवन  एवं भारतीय आजाद मंच के पदाधिकारी गण तथा पूर्व सांसद प्रत्याशी अकबरपुर विकास त्रिपाठी, छोटू फौजी, सुरेश साहू साहू ढाबा, कुलदीप तिवारी ,अंकित शुक्ला आदि लोगों ने सागरपुरी, अर्रा बिंनगवा, नौबस्ता कच्ची झोपड़ी एवं सूचना मिलने पर लंकापुरी अर्रा के डी ए कालोनी चित्रा कालेज के पीछे भोजन पहुंचाया गया । इन स्थानों में  गरीब असहाय लोगों को भोजन एवं जल  वितरित किया।

उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बांटा लंच और दूध का पैकेट

Image
उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बांटा लंच और दूध का पैकेट कन्नौज। सिकन्दरपुर गांव के पास करमुल्लापुर के  स्कूल  मे लगभग 20 से 25 लोग बाहर से आये हुये है। उन्हें लंच पैकेट व दूध के पैकेट आशीष कुमार गुप्ता ( बॉबी गुप्ता ) , नगर अध्यक्ष , उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सिकंदरपुर की तरफ से बाटे गये।आशीष गुप्ता ने कहा की जव तक ये लोग यहा रहेंगे तब तक उनके खाने आदि की व्यवस्था मेरी रहेगी और मौजूदा प्रधान आत्मा राम ने कहा मैं लोगो के साथ हूं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड वंदना सोलंकी के ने सैकड़ों परिवारों को दिया भोजन

Image
क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड वंदना सोलंकी के ने सैकड़ों परिवारों को दिया भोजन कानपुर। लॉक  डाउन से उत्पन्न हुई भुखमरी से निपटने के लिए अब समाजसेवी मैदान में कूद पड़े हैं। विदित हो कि कोरोना वायरस के कारण सरकार ने पूरे देश में लाक डाउन कर रखा है जिस कारण दिहाड़ी मजदूर रिक्शा चालक व गरीब परिवारों के लिए भुखमरी की नौबत आन पड़ी है। गरीबो की भूख को देखते हुए कानपुर के क्षेत्र गोविन्द नगर की कच्ची बस्ती में ठाकुर वंदना सोलंकी प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड,वंदना वेल्फेयर सोसाइटी (अध्यक्षा) (अनुभा सिंह) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर छात्रा प्रमुख , यशवंत सिंह  के द्वारा 150 परिवार को खाना वितरण काराया गया। गरीब  परिवारों को भोजन की व्यवस्था का जिम्मा उठाया। कानपुर के गोविंदनगर क्षेत्र में रहने वाले रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूरों को खाना वितरित किया, इस मौके पर उन्होंने कहा जहाँ तक हो सकेगा है हम गरीबों की हर सम्भव मदद करेंगे और उन्होंने हर इंसान को गरीबों की मदद करने की नसीहत दी और उन्होंने ये भी कहा भगवान ने हमे इस लायक समझा कि हम किसी जरूरतमंद के

कोरोना का कहर: बाहर से आये लोगो को रखना चुनौती।

Image
कोरोना का कहर: बाहर से आये लोगो को रखना चुनौती। कन्नौज। रतनपुर , चन्द्रपुर , असेह , जयसिंगपुर ,बा करमुल्लापुर मे बाहर से आये हुये लोगों को प्राईमरी स्कूल मे आईसोलेसन वार्ड बनाकर रखना ग्राम प्रधानों के लिये चुनौती बना हुआ है। प्रधानों का आरोप हैं कि बाहर से आये लोग सहयोग नही कर रहे हैं। वो लोग किसी न किसी बहाने टाईम निकाल कर अपने घरो मे चले जाते है। प्रधानो की शिकायत है प्रशासन द्वारा खाने की कोई व्यवस्था अभी तक नही की गयी है। केवल करमुल्लापुर के प्रधान आत्माराम ने भोजन की व्यवस्था  की ।  रतनपुर के प्रधान मनोज सिंह द्वारा जानकरी दी गयी है की 27 मार्च से लगभग 45 से 50 लोग गांव में आये मगर स्कूल मे 13 लोग ही मौजूद मिले । चन्द्रपुर मे 21 लोग आये और 10 लोग मौजूद मिले । जायसिंगपुर और असेह ग्राम मे स्कूल मे ताला पड़ा था। जब प्रधान से बात की तो जवाब दिया की मेरे यहा कोई व्यवस्था नही है।  जबकि जयसिंगपुर मे लगभग 70 लोग आये हुये है।