Posts

Showing posts from March, 2021

चार साल की उपलब्धियां गिना जनता को भर्मित कर रही है भाजपा: आशुतोष पांडेय

Image
कानपुर देहात। आज माती स्थित हाईवे पॉइंट में आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष के द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई. प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा कि योगी सरकार अपने 4 वर्ष व्यतीत होने पर जनता के समक्ष अपनी उपलब्धियों को रखते हुए जश्न मना रही है। वही आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के हर जिले में  प्रेस वार्ता का आयोजन कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार से प्रश्न कर आम जनता को भ्रमित करने का आरोप लगा रहे है। जिलाध्यक्ष का कहना है पिछले 4 साल की उपलब्धियों को बढ़ा चढ़ा कर प्रस्तुत करना यह एक जिम्मेदार राजनीतिक दल का काम नहीं होता है. युवाओं को नौकरी देने के नाम पर 400000 पदों को भरने की बात अखबारों में छापी गई परंतु क्या भारतीय जनता पार्टी उन नौकरियों का आंकड़ा जनता के सामने रखेगी? वह चार लाख की बात करते हैं हम उनसे सिर्फ एक लाख लोगों का ही पता मांगते हैं जिन्हें नौकरी दी गई और किस स्तर पर नौकरी दी गई. ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां लेखपाल की भर्ती हो गई परंतु परीक्षाएं नहीं हुई अगर ऐसा हुआ है तो फिर यह प्रजातंत्र में समान मौका देने की प्रक्रिया को क्या कहेंगे. कानून व्यवस्था का यह

बर्रा में फिरौती और आशनाई के चक्कर में दोस्तों ने कर डाला दोस्त का कत्ल

Image
  कानपुर। बर्रा 2 रामजानकी मंदिर के पास रहने वाले रिटायर्ड ऑर्डिनेंस कर्मी के 26 वर्षीय बेटे की उसके दोस्तों ने अपरहण के बाद हत्या कर दी और उसका शव बिधनू के रिन्द नदी के पास फेक कर फरार हो गए। बर्रा मनोहर नगर निवासी रिटायर ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीकर्मी राम अवतार का छोटा बेटा विनय कुमार उर्फ छोटू (26) चौबेपुर स्थित लोहिया फैक्टरी में नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि विनय शुक्रवार शाम करीब सात बजे ड्यूटी से घर लौटा था और कुछ देर बाद एक कॉल आने पर बाइक से निकल गया था। काफी देर बाद भी घर न लौटने पर उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार सुबह करीब पांच बजे बर्रा थाने की पुलिस घर पहुंची और विनय की बाइक कर्रही रोड ठाकुर चौराहे के पास मिलने की जानकारी दी, लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम हाउस ले गई, जहां  विनय का शव था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बर्रा इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि विनय के दो दोस्तों ने अपहरण कर फिरौती के लिए उनकी हत्या कर शव बिधनू के रिन्द नदी के पास फेंका था। उसका शव बिधनू में रिन्द नदी के पास मिलने पर बिधनू और बर्रा पुलिस पहुंची। पुलिस ने बाइक के रिजस्ट्रेशन पेपर के जरिये परिजनों को

आम आदमी पार्टी ने सौपा जिलाधिकारी को ज्ञापन

Image
  कानपुर देहात। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन अधिनियम 2021 के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के देहात जिलाध्यक्ष ने कानपुर देहात जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कानून को रद्द करने की मांग की। ज्ञापन में आप ने लिखा है कि भाजपा की केंद्र सरकार संसद में एक बेहद खतरनाक बिल लाकर चुनी हुई दिल्ली सरकार को कमजोर करने की साजिश कर रही है । इस बिल के पास होने के बाद एलजी के पास सभी शक्तियां होंगी और दिल्ली सरकार के सभी प्रस्ताव को लागू करने का फैसला उनकी मेहरबानी पर होगा। दिल्ली विधानसभा में मिली करारी हार एमसीडी उपचुनाव में 0 सीट मिलने और दिल्ली से लेकर गुजरात तक जिस तरह से आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ी है, जन समर्थन बढ़ रहा है उससे भाजपा परेशान है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः दिल्ली में षणयंत्र कर चोर दरवाजे से संविधान पीठ के फैसले को पलटते हुए दिल्ली की चुनी हुई सरकार को कमजोर करने और दिल्ली में विकास कार्य ठप करने के षणयंत्र में आगे बढ़ चुकी है। संसद के अंदर जो संशोधन बिल प्रस्तुत किया गया वह साफ-साफ इस बात को दिखा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की मंशा क्या है। पिछली बार जब दिल्ली में अ

वेदों में है मनुष्य की हर समस्या का समाधान - आर्य समाज में वही वेद की गंगा

Image
कानपुर। आर्य समाज में रविवार से प्रारंभ हुए  पांच दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ में पहले दिन वेद की गंगा बही।यज्ञ का आरंभ वैदिक विधि विधान से हुआ ।उपदेशक आचार्य सोमदेव जी ने कहा कि आर्य समाज एक संगठन मात्र नहीं बल्कि आडंबर, अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आंदोलन है। समाज व राष्ट्र की उन्नति के लिए आर्य समाज का मजबूत होना बहुत जरूरी है।  गोविंद नगर स्थित आर्य समाज सत्संग हॉल में आयोजित यज्ञ में यजमानो ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी। आचार्य सोमदेव जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य वेदों में बताए कर्तव्यो का पालन कर ही सच्चा मनुष्य बनता है ।उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर परिसर में भव्य वेद विद्यालय अथवा गुरुकुल खुल जाए तो राम का मंदिर सार्थक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अविद्या ही हमारे दुखों का सबसे बड़ा कारण है। दुख में सुख ढूंढना व अपवित्रता में पवित्र  ढूंढना यही हमारे भटकने का मूल कारण है। राजस्थान सवाई माधोपुर वैदिक गुरुकुल से पधारे वेद पाठी ब्रह्मचारी विकास जी एवं ब्रह्मचारी अक्षय जी स्वामी आत्मानंद जी ने कहा कि  मनुष्य कहलाने का कारण परमात्मा द्वारा हमें

धूमधाम से मनाया गया आईरा का सातवां स्‍थापना दिवस*

Image
  कानपुर. भारत में पत्रकारों के सबसे विशाल संगठन All Indian Reporter's Association (AIRA Association) का सातवां स्थापना दिवस शुक्रवार को जय भगवान गेस्‍ट हाउस, काकादेव में बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विचार गोष्‍ठी का आगाज़ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। आईरा से जुड़े सैकड़ों पत्रकारों ने प्रसन्‍नतापूर्वक आईरा का स्‍थापना दिवस सेलीब्रेट किया .  इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुये आईरा के राष्‍ट्रीय मुख्‍य महासचिव पुनीत निगम, राष्‍ट्रीय संगठन मंत्री योगेन्‍द्र अग्निहोत्री, प्रदेश महासचिव अविनाश श्रीवास्‍तव, प्रदेश उपाध्‍यक्ष उमेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्‍ता फैसल हयात, आईरा सलाहकार समिति‍ के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय श्रीवास्‍तव, प्रदेश सचिव गोपाल गुप्‍ता एवं डा. विपिन कुमार शुक्‍ला, प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्‍मद नदीम, प्रदेश संयुक्‍त मंत्री संजय शर्मा, प्रदेश सलाहकार समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक पाठक, प्रदेश अनुशासन परिषद के अध्‍यक्ष शीलू शुक्‍ला, मण्‍डल अध्‍यक्ष धर्मेन्‍द्र सिंह, जिलाध्‍यक्ष आशीष त्रिपाठी आदि वक्‍ताओं ने आईरा की स्‍थापना और उद्देश्‍