Posts

Showing posts from January, 2023

बाँदा में महिला का शव फंदे पर लटकता मिला, हत्या का आरोप

Image
बाँदा। ग्राम खपटिया में रजनी नामक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। महिला के परिजनों ने पति और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। मामला 24 जनवरी के बताया जा रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है वहीं घटना को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर महिला रजनी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना मायके पक्ष के पहुंचे पुलिस ने लाश का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोगों को नहीं बताया ससुराल पक्ष के द्वारा महिला को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा था। उसका पति दारु पी कर आता था और मारपीट करता था और उसकी बड़ी लड़की का कहना है कि पिताजी मम्मी को मारते थे गवाही देने को तैयार है। घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था। बच्चियों को दूसरी जगह भेज दिया है और बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है।ससुराल पक्ष के लोगों ने रजनी की हत्या कर फांसी पर लटका दिया। इसमें उसके पति और देवर ने मिलकर हत्या की है। महिला के परिजनों का ऐसा आरोप है।

ऑल मीडिया प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Image
कानपुर। 26 जनवरी 2023 को 74वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज ऑल मीडिया प्रेस क्लब और कानपुर देहात प्रेस क्लब के कार्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम, बड़े उत्साह व भव्यता के साथ मनाया मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित  किया गया। कार्यक्रम में उन्नाव के लोकपाल एडवोकेट अतुल निगम, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के. एम. श्रीवास्तव, कानपुर देहात प्रेस क्लब के महामंत्री एडवोकेट योगेन्द्र अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट ए.के. श्रीवास्तव, एडवोकेट शारदा उपाध्याय, अम्भुज उपाध्याय, पी.के. पांडेय ऑल मीडिया प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष पवन गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक चौधरी, वीरेंद्र त्रिपाठी, वत्सल वर्मा, शरद शर्मा, प्रदेश महामंत्री शिव किशोर शुक्ला, हर्ष दीक्षित, प्रदेश मंत्री विजय कुशवाहा, सौरभ शुक्ला, जिलाध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शिव बहादुर पाल, सुशील पाल, महामंत्री अशोक गुप्ता, जिला मंत्री रोहित शर्मा, सत्येन्द्र कुशवाहा,  कार्यकारिणी सदस्य राकेश शर्मा,

फ्री मेडिकल कैम्प में मस्तिक एवं नसों के मरीज उमड़े

Image
 उन्नाव। आज निगम नर्सिंग होम आदर्श नगर में गणतंत्र दिवस पर विशाल मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। ठंड के मौसम को देखते हुए विशेष रूप से मस्तिक एवं नसों के रोगों के लिए मेडिकल कैम्प लगाया गया। कैम्प का आयोजन 11 बजे से 2 बजे तक किया गया था लेकिन मरीजो की अधिकता के कारण कैम्प को साय 4 बजे तक बढ़ाना पड़ा। कानपुर के बड़े कृष्णा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल टाटमिल के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ आशीष शर्मा, एम सी एच द्वारा कैम्प में आए मरीजो को पूरा समय देते हुए संतुष्ट करते हुए पर्चे लिखे। डॉ आशीष शर्मा ने बताया कि सर्दी के कारण मस्तिष्क व नसों के न्यूरो की समस्या बहुत बढ़ जाती हैं, इसलिये जनहित में आज उन्नाव में निशुल्क मेडिकल कैम्प लगाया हैं, और यदि मष्तिक व नसो का इलाज समय से न हो तो मर्ज बढ़ जाता हैं और फिर इलाज ठीक होने में समय व धन दोनों ज्यादा लगता हैं। डॉ आशीष शर्मा ने कहा उन्नाव के लोगो की माँग पर सप्ताह में एक दिन उन्नाव बैठूगा।

धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम महोत्सव

Image
कानपुर मे श्री श्याम परिवार हटिया का षष्ठम श्री श्याम महोत्सव रविवार बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ हटिया, रज्जन बाबू पार्क के निकट मनाया गया। महोत्सव में श्री श्याम प्रभु का भव्य दरबार लगाया गया। जिसमें बाबा का श्रृंगार विदेशी फल और विदेशी पुष्पों से प्रभु का श्रृंगार किया गया है। एक तरफ जगन्नाय स्वामी जी और दूसरी तरफ श्री बाँके बिहारी लाल विराजित है महोत्सव में प्रभु को छप्पन भोग व महाआरती का आयोजन किया गया एवं श्री श्याम सेवा सदन द्वारा पवन महराज एवं मनोज अग्रवाल द्वारा अखण्ड ज्योति पाठ का आयोजन किया। बाबा गोलेश्वर का श्रृंगार बड़ी धूम धाम से एवं श्री श्याम प्रभु की लीला बड़ी सुन्दर ढंग से दर्शाया गया। लीला देखकर सारे भक्त भाव विभोर हो गये। कार्यक्रम प्रातः नौ बजे से देर रात तक चला। एवं कार्यक्रम की समाप्ति में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे जयपुर से पधारें अजय शर्मा एवं इन्दौर से भावेश अग्रवाल द्वारा भजन संध्या में क्यो घबराऊ मैं मेरा तो श्याम से नाता है। भक्ति करले संकट में तेरे काम आयेगा। दोनों ने भजन सुना कर सारा वातावरण भक्तिमय कर दिया सभी भक्त आनन्दमय होकर नाचन