Posts

Showing posts from January, 2020

जिला अंधता निवारण समिति द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

Image
जिला अंधता निवारण समिति द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन कन्नौज । सिकंदरपुर में जिला अन्धता निवारण समिति कन्नौज के सौजन्य से डॉ. जवाहर लाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय सर्वोदय नगर कानपुर के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन व्योम शुक्ल, सोहित शुक्ल, नितिश शुक्ल, शिवम त्रिपाठी के द्वारा कराया गया। नेत्र शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता प्रसून पाठक ने किया ।  इस मौके पर नगर के प्रमुख समाजसेवी प्रभात शुक्ल एवं अम्बुज शुक्ल ,अमन,अंकित, सिक्कू आदि लोगो के साथ क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। नेत्र शिविर का मुख्य उद्देश्य मोतियाबिंद से पीड़ित लोगों का निःशुल्क ऑपरेशन करना है। शिविर में सैंकड़ों मरीजों ने जांच कराई। शिविर में डॉ. आशुतोष दीक्षित एवं डॉ. शिवम पांडेय उपस्थित रहे।

एस आर एजुकेशन सेंटर खांडेपुर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

Image
कानपुर दक्षिण में आर एस एजुकेशन सेंटर, खांडेपुर में 26 जनवरी 2020 को 71वां गणतंत्र दिवस समस्त छात्रों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ वीना आर्या जी, जिलाध्यक्ष भाजपा कानपुर नगर ने दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। उनका स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता सिंह कुशवाहा जी ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया। डॉ वीना जी ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए सभी को देश के प्रति जिम्मेदार होने का निवेदन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी छोटे छोटे बच्चों ने सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर सर श्री दिनेश सिंह कुशवाहा ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ रश्मि सिंह, प्रीति बाजपेई, कृष्णकांत रामराज, स्नेहा, नेहा, रीता, नीलम, ज्योति, सोनम व रुचि सिंह ने सभी अभिभावकों का अभिनंदन किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून के प्रचार में कानपुर में की सभा ।

Image
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून के प्रचार में कानपुर में की सभा । कानपुर। सीएए के समर्थन में किदवईनगर में आयोजित जनसभा में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है और लोगों को भड़का रहा है। इसलिए जनता के सामने राहुल और प्रियंका जैसों को बेनकाब किया जाएगा। कानपुर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नागरिकता संशोधन कानून के प्रचार के लिए कानपुर में सभा की। उन्होंने कहा- पाकिस्तान बनाने का पाप कांग्रेस ने किया था। वहां, हिंदू, जैन, पारसी, सिखों पर हमले हो रहे हैं। हम उनको नागरिकता देंगे। सपा, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों में इतनी हिम्मत नहीं कि ये खुद कोई आंदोलन करें। इन लोगों के द्वारा अब अपनी औरतों और बच्चों को चौराहे चौराहे बैठाया जा रहा है, जबकि पुरुष घर में आराम कर रहे हैं। जिन महिलाओं को मालूम ही नहीं कि सीएए क्या है? उन लोगों को आगे किया जा रहा है। पूछने पर पुरुष कहते हैं कि हम अब अक्षम

ऑल मीडिया प्रेस क्लब के नये पदाधिकारियों को सौंपा गया कार्यभार

Image
कानपुर। आज दिनांक 19 जनवरी 2020 को ऑल मीडिया प्रेस क्लब की बैठक कार्यालय में संपन्न हुई । बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर कार्यभार सौंपा गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची निम्नलिखित है। चेयरमैन - श्री पुनीत निगम  राष्ट्रीय अध्यक्ष - श्री अजय कुमार श्रीवास्तव  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष- श्री कृष्ण मोहन श्रीवास्तव  राष्ट्रीय महासचिव- श्री अविनाश श्रीवास्तव  राष्ट्रीय संगठन मंत्री/ सचिव-  श्री योगेंद्र अग्निहोत्री  प्रदेश अध्यक्ष- श्री पवन गौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष - श्री वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी प्रदेश महामंत्री- श्री शिव किशोर शुक्ला  प्रदेश संगठन मंत्री - श्री विजय प्रकाश कुशवाहा  प्रदेश मंत्री - श्री वत्सल वर्मा , श्री अभिषेक चौधरी  कानपुर जिला उपाध्यक्ष - श्री हरिनाम सिंह, श्री मनोज शर्मा, श्री मौर्यध्वज शर्मा  कानपुर जिला मंत्री- श्री नरेंद्र सविता  जिला कार्यकारिणी सदस्य- श्री अजय सिंह यादव, श्री दुष्यंत चौधरी, श्री विशाल गुप्ता, श्री मोहित शर्मा सदस्य- श्री आशीष कुमार शुक्ला, श्री शोभित साहू, श्री चंदन गुप्ता, श्री प्रदीप कुमार सिंह, श्री प्रांजुल पांडेय

कन्नौज: सिकंदरपुर में चल रहा हैं श्रीमत भागवत कथा का आयोजन।

Image
नगर सिकंदरपुर मैं श्री सिद्धेश्वर नाथ झाड़ी  वले बाबा  के मंदिर प्रांगण मे श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है जिसका  आयोजन 10 जनवरी को हुआ व  17 जनवरी को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा कथा मैं आज कन्हैया जी का जन्मोत्सव मनाया गया जिसमे कथा वाचक पंडित विनय कुमार  त्रिपाठी ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के बारे मे बताया और भक्त गढ़ भक्ति मे लीन होकर जमकर नाचे ब मिठाई बाटी गयी श्रीमद भगवत कथा का आयोजन झाड़ी वले बाबा कमेटी  के द्वारा किया जा रहा है नगर वासी  कथा मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं कमेटी  के सदस्य गोपी पाण्डेय ,राम सेवक ,टिल्लू ठाकुर ,भूरा पाण्डेय ,राजेंद्र ,लक्ष्मी नरायन रनवीर प्रकाश बड़े

ऑल इंडियन रिपोर्ट्स एसोसियशन (आईरा)व पनकी लोकनायक जनता बजार के व्यापारियों ने संयुक्त रूप से खिचड़ी वितरण किया

Image
ऑल इंडियन रिपोर्ट्स एसोसियशन (आईरा)व पनकी लोकनायक जनता बजार के व्यापारियों ने संयुक्त रूप से खिचड़ी वितरण किया धनुषभंग का रंगारंग मंचन भी हुआ आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पनकी क्षेत्र में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी *आल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा)* द्वारा  परंपरा अनुसार पनकी में लोकनायक जनता बाजार के सम्मानित व्यापारियों के सहयोग से विराट खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।साथ ही  इस अवसर पर धनुषभंग का रंगारंग कार्यक्रम का मचन भी हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय व्यापारियों ने आईरा के  पदाधिकारियों व सदस्यों एवं अतिथियों सहित कार्यक्रम आयोजकों को प्रमाणपत्र दे कर सम्मानित किया गया।हजारों की संख्या में राहगीरों ने खिचड़ी.दही बड़े व कॉफी का लुत्फ उठाया। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान  धार्मिक गीतों पर धनुषभंग का मंचन भी हुआ ।

कानपुर। किदवई नगर पुलिस ने लगभग 7.1 कुंटल गांजे (कीमत लगभग60लाख रुपए) साथ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

Image
कानपुर। किदवई नगर  पुलिस ने लगभग 7.1 कुंटल गांजे (कीमत लगभग60लाख रुपए) साथ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

न्यूज पोर्टल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार। सेक्स रैकेट में संलिप्त मिला न्यूज पोर्टल का स्टेट हेड

Image
न्यूज पोर्टल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार। सेक्स रैकेट में संलिप्त मिला न्यूज पोर्टल का स्टेट हेड कानपुर। बर्रा पुलिस ने मेहरबान सिंह पुरवा के रायपुरवा में एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया । मकान में न्यूज पोर्टल की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा था। पुलिस ने पोर्टल के स्टेट हेड समेत दो युवतियों और छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बर्रा थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि मंगल प्रसाद मेहरबान सिंह पुरवा में किराए पर मकान लेकर सेक्स रैकेट का संचालन कर रहा था। पकड़े गए लोगो ने पूछताछ में अपना नाम बखतौरी पुरवा नौबस्ता निवासी मंगल प्रसाद पासवान, बर्रा-8 निवासी विमलेश तिवारी, दादा नगर निवासी न्यूज पोर्टल स्टेट हेड मुन्ना सिंह, हंसपुरम निवासी नीरेंद्र सिंह बताया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दो पैन कार्ड, तीन एटीएम, न्यूज पोर्टल की पांच आइडी कार्ड व आठ मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार की गई युवतियां तीन दिन पहले आगरा से यहां पर आई थीं।

पुलिस अधीक्षक कानपुर साउथ अपर्णा गुप्ता ने किया बर्रा थाने का औचक निरीक्षण।

Image
कानपुर। पुलिस अधीक्षक कानपुर साउथ अपर्णा गुप्ता ने किया बर्रा थाने का औचक निरीक्षण। आज पुलिस अधीक्षक दक्षिण कानपुर नगर द्वारा थाना बर्रा कानपुर नगर का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

औरैया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी आम जनता समस्यायें।

Image
औरैया। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी आम जनता समस्यायें।  तत्वरित निस्तारण के दिये निर्देश।

आईजी प्रयागराज ने सीएमपी डिग्री कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

Image
प्रयागराज। आईजी प्रयागराज ने सीएमपी डिग्री कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया | इस दौरान वहां पर उपस्थित समस्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया |

#उन्नाव : अचलगंज में होने वाले मेले का DM/SP/CDO उन्नाव द्वारा शुभारंभ किया गया।

Image
उन्नाव। थाना अचलगंज क्षेत्र में स्थित महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्री चन्द्रशेखर आजाद की जन्मस्थली बदरका में आजाद जी की जयंती पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेले का DM/SP/CDO उन्नाव द्वारा शुभारंभ किया गया।

कानपुर दक्षिण पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने की अधिकारियों के साथ बैठक

Image
आज दिनांक 4/1/2020 को पुलिस अधीक्षक दक्षिण कानपुर नगर ने अपने कार्यालय पर क्षेत्र के सभी क्षेत्राधिकारी वा थाना प्रभारी की मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि जारी रही।

Image
पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि जारी रही। नए साल में अब तक देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 31 पैसे जबकि डीजल 44 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। उधर, अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई जोरदार तेजी के बाद आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे जबकि चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी। डीजल का दाम दिल्ली और कोलकता में 15 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया है।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने सावित्रीबाई फुले जी की 188वीं जयंती मनाई ।

Image
आज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा कानपुर इकाई के द्वारा प्रथम शिक्षिका समाजसेवी सावित्रीबाई फुले जी की 188वीं जयंती मनाई गई। महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा जी ने बताया कि आज से 166 वर्ष पूर्व जब लोग शिक्षा से दूर थे, सामाजिक व्यवस्था का अभाव था, महिलाएं शिक्षा से वंचित रखीं जाती थीं तब सावित्री बाई फुले ने समाज को नई राह दिखाकर प्रथम महिला विद्यालय खोला और उसकी पहली प्रधानाचार्य नियुक्त हुईं। सावित्री जी इस देश की प्रथम शिक्षिका थीं, उन्होंने जन जन तक शिक्षा का प्रसार किया। कार्यक्रम में महासचिव सौरभ कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष विजय कुशवाहा, सदस्य संजीव कुशवाहा, मीडिया प्रभारी शिवसागर कुशवाहा, अमित कुशवाहा, विकास कुशवाहा, योगेश, छुट्टन, धीरु आदि लोग उपस्थित रहे।

नव वर्ष 2020 के अवसर पर @dgpup का पुलिस कर्मियों के लिए शुभकामना संदेश

Image
नव वर्ष 2020 के अवसर पर @dgpup  का पुलिस कर्मियों के लिए शुभकामना संदेश ।

वोकेशन शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत 90 दिवसीय सिलाई कटाई के प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

Image
नेहरू युवा केंद्र युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित बेसिक वोकेशन शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत 90 दिवसीय सिलाई कटाई के प्रशिक्षण का कार्यक्रम ग्राम कुन्दौली पोस्ट बेहटा गंभीरपुर में 2 अक्टूबर से चल रहा था  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के कौशल का विकाश करना एवम उनको स्वावलम्बी बनाना था आज सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने का कार्यक्रम था  कार्यक्रम में कुल 25 लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए  गए  जिसमें मुख्य अतिथि श्री हरीश श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार ,श्री सुधीर सिंह ग्राम प्रधान कुन्दौली ,श्री आशीष तिवारी संवाद सूत्र दैनिक जागरण ,रीना सिंह अध्यक्ष सृष्टि युवा कल्याण सोसाइटी ,श्री सुनील कुमार सचिव, श्री मुलायम सिंह यादव प्रधानाध्यापक, ओम प्रकाश श्रीवास्तव उप प्रबंधक लाला कालिका प्रसाद श्रीवास्तव इंटर कॉलेज तिलसहरी ,प्रवीण कुमार द्विवेदी समाजसेवी ,के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गए अन्य लोगों में प्रशिक्षिका पूजा पाल ,आँगनवाड़ी कार्यकत्री रेनू सिंह,और गाँव के  गणमान्य लोग उपस्थित रहे!